दायमपुर गांव में निकाली बाइक रैली
कंकरखेड़ा। शहीद शिरोमणी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के शुभ अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने दायमपुर गांव में बाइक रैली का आयेाजन किया। रैली में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। रैली गांव डाबका, दायमपुर सैनिक विहार, सरधना रोड होते हुए बेगम पुल मेरठ कालेज कचहरी पुल पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर जाकर संपन्न हुई। जहां पर लोगों ने चंद्रेशखर आजाद की मूर्ति को दूध से नहलाया और माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, उपाध्यक्ष विमल शर्मा, राज कुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, शुभम शर्मा, अरुण कौशिक, गुड्डू शर्मा, विकास शर्मा, प्रदीप शर्मा, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।