फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहटा रोड की जर्जर हालत को लेकर लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोहटा रोड की जर्जर हालत को लेकर लोग हुए परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो....
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड की जर्जर हालत की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शासन-प्रशासन से बार-बार शिकायत करने और दर्जनों बार हंगामे प्रदर्शन करने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। अब सड़क का निर्माण सड़क रिसर्च अनुसंधान के सर्वे न करने की वजह से रुक गया है। बरसात के मौसम में लोगों को रोहटा रोड की जर्जर हालत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

समाज सेवी दुष्यंत रोहटा ने बताया कि कई साल से रोहटा रोड बदहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढ़े हुए पड़े हैं। वहीं नाला निर्माण न होने की वजह से बरसात का पानी गड्ढे में भर जाता है। इससे आए दिन लोगों को समस्या होती है और सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों के काफी हंगामे प्रदर्शन व आंदोलन करने के बाद पीडबलूडी ने वर्ष 2015 में रोहटा रोड के सीमेंटेड निर्माण के लिए शासन को 22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। जिसे शासन ने नकार दिया। कहा कि इतना पैसा रोहटा रोड के निर्माण के लिए उचित नहीं है। धनराशि को कम किया जाए। उसके बाद 22 से घटा कर 19 करोड़ भेजा गया। उसे भी शासन ने नकार दिया। फिर 17 करोड़ का भेजा गया। उस पर भी सहमति नहीं बनी। जिसके बाद एक माह पूर्व उसे भी घटाकर 16 करोड़ 69 लाख का प्रस्ताव भेजा गया। उसे भी शासन ने अनसुना कर दिया। शासन की ओर से अब सड़क रिसर्च अनुसंधान को आदेश दिए गए थे कि वह मौके पर जाकर सड़क का सर्वे करे और बताए कि कितने पैसे में सड़क का निर्माण हो सकता है और किस तरह का निर्माण कराना उचित रहेगा। दुष्यंत रोहटा ने बताया कि टीम मथुरा से आएगी, लेकिन अभी तक आ नहीं पाई है। सर्वे टीम के न पहुंचने की वजह से आए दिन सड़क निर्माण में देरी हो रही है। वहीं बरसात होने की वजह से लोगों का सड़क पर चलना अब दूभर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें