फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक रहा बारिश का इंतजार, रात में बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। वहीं शाम को सात बजे शहर से लेकर देहात तक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, जिससे थोड़ी राहत मिली। रविवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आने वाले दो दिन में हल्की बारिश के आसार बन रहे है। 25 जुलाई को फिर से अच्छी बारिश हो सकती है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि मानसून कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम मेहरबान हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 34.9 26.9
18 35.4 27.5
19 36.3 26.6
20 33.9 27.6
21 34.6 25.2
22 33.0 24.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें