ट्रांसफार्मर से नाले में उतरा करंट
गंगानगर। गंगानगर एफ ब्लॉक में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से नाले के पानी में करंट उतर आया। करंट से तीन सूअर व एक कुत्ते की मौत हो गई। पीड़ित मृत सुअर के शवों को गंगानगर बिजलीघर ले गए और हंगामा किया।
गंगानगर एफ ब्लॉक में कनेरी पार्क के पास सड़क किनारे ट्रांसफार्मर रखा है। बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार से नाले में करंट उतर आया। जिसके कारण तीन सूअर व एक कुत्ते की करंट से मौत हो गए। किसी तरह आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला। पीड़ित मृत सुअर के शवों को गंगानगर बिजलीघर लेकर पहुंचा और हंगामा किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अर्थिंग की समस्या को दूर करने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। लोगों की माने तो ट्रांसफार्मर के पास रास्ते पर बच्चे खेलते रहते हैं अगर बच्चे करंट की चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।