इंसान का इंसान से है भाईचारा, ये पैगाम हमारा
मेरठ। तानसेन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन एवं इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरीटेज द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम मशहूर टीवी अभिनेत्री श्रुति मालवीय के साथ कार्यक्रम में उनके गीतों को सुनकर श्रोता झूम उठे।
आबूलेन काठ का पुल के पास भगवान पैलेस में शाम को आयोजित कार्यक्रम में श्रुति मालवीय ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। इंसान का इंसान से है भाई चारा, ये है पैगाम हमारा सुनकर समा बांध दिया। कोई सागर दिल को बहलाता नहीं, रहते थे कभी जिनके दिलों में, अजीब दास्तां है ये जैसे नगमे सुनकर लोगों के चेहरे खिल गए। ऐ मेरे दिल नादान के बाद श्रुति मालवीय ने ऐ मेरे वतन के लोगों सुनाया तो हॉल में तालियों का शोर गूंजने लगा। कार्यक्रम का आयोजन शकील सैफी ने किया। कार्यक्रम में अतिथि रिटायर आईएएस डॉ. आरके भटनागर, अपर आयुक्त जयशंकर दूबे, समाज सेवी बुद्घप्रकाश भगत, मो. तारिक, गुलफाम खान, जुबैर अंसारी, अरविंद कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गर्ग, आनंद प्रकाश गौतम, एके गांधी और कमल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
- तानसेन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से हुआ संगीत संध्या का आयोजन