वाराणसी ने जीती बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप
मेरठ। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल कैंट में चल रही 19वीं यूपी यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को बालिका वर्ग का फाइनल खेला गया। बालिका वर्ग का फाइनल नोएडा व वाराणसी के बीच हुआ। वाराणसी की टीम ने 54-35 के स्कोर से पहला स्थान हासिल किया। नोएडा की टीम उपविजेता बनी। तीसरे व चौथे स्थान के लिए आगरा-गोरखपुर की टीमें आपस में भिड़ीं। गोरखपुर की टीम ने 40-26 से तीसरा स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग के दो सेेमीफाइनल खेले गए। पहला मैच बनारस व गोरखपुर हॉस्टल के बीच हुआ। गोरखपुर ने 49 -41 के स्क ोर से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच गोरखपुर व लखनऊ के बीच हुआ। इसमें लखनऊ की टीम विजेता बनी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप तोमर, जीत सिंह, अदन तेहरान, सिकेरा, उमर, अर्चना चड्डा व चंद्रहास यादव आदि मौजूद रहे। ब्वॉयज के फाइनल मुकाबले आज होंगे। इस अवसर पर एमपीएस ग्रुप के डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री, संस्थापक ताराचंद शास्त्री व प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल, मधु सिरोही ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मिर्जा बेग ने बताया कि चैंपियनशिप में लड़कियों की 12 टीमें व लड़कों की 18 टीमें भाग ले रही हैं। यूपी पुलिस व यूपीबीए की टीम के निर्देशन में पूरा मैच हुआ। प्रतियोगिता के संयोजक जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा रहे। अंत में पुरस्कार वितरित किए गए।
खास बातें:
- 19वीं यूपी यूथ बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप गर्ल्स में वाराणसी विजेता, नोएडा उपविजेता
- ब्वॉयज का फाइनल मुकाबला आज