फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित स्कूटी फिसली, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर स्कूटी फिसली, युवक की मौत
विज्ञापन

मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे दुहाई के पास सोमवार तड़के आवारा पशु को बचाने के चक्कर में स्कूटी फिसलने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

मेरठ दौराला के बडकली गांव निवासी शालू खान (25) परिवार के लोगों के साथ सोनीपत गया था। सोमवार सुबह वह स्कूटी से सोनीपत से रहा था। परिवार के सदस्य अलग-अलग वाहनों पर थे। तड़के करीब चार बजे एक्सप्रेस वे पर दुहाई से करीब आधा किमी पहले आवारा पशु को बचाने के चक्कर में शालू की स्कूटी फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि मृतक की बहन अफरोज ने हादसे की तहरीर दी, लेकिन परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें