छह छात्रों को मिली किशोर वैज्ञानिक फेलोशिप
मेरठ। मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से आयोजित की जाने वाली किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत मेरठ के छह छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। सफल छात्रों में एटमॉस क्लास और बायोकैम के छात्र-छात्राएं हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बंगलूरू की तरफ से आयोजित कराई गई किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में फेलोशिप पाने वाले छात्र-छात्राओं को एटमॉस क्लासेस के जीके सिंह और बायोकैम क्लासेस के कर्मवीर सिंघल ने बधाई दी है। फेलोशिप पाने वाले छात्रों में शाश्वत सिंह की ऑल इंडिया स्तर पर 296 रैंक, पार्थ गिल की 380 रैंक, सक्षम रस्तोगी की 475 रैंक, सुगंधा वत्स की 745 रैंक और अनंत जैन की 806 रैंक एवं अनमोल सिंह अरोरा की 860 रैंक है। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कर्मवीर सिंघल और जीके सिंह को दिया है।
खास बातें:
एटमॉस क्लासेस और बायोकैम के छात्र-छात्राएं हुए चयनित