फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में गड्ढों पर तबदील हुआ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर।
विज्ञापन

क्षेत्र में क्षतिग्रस्त दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग की दशा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। 24 घंटे निरंतर चलने वाले हाईवे पर बने गड्ढे बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं।
सूबे के सीएम ने अपनी प्राथमिक योजनाओं में प्रदेश को गड्ढामुक्त सड़के देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी जनपद के संबंधित अधिकारियों ने इस घोषणा को नजरअंदाज कर दिया है। मीरापुर-बिजनौर मार्ग, मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग, मीरापुर-मेरठ मार्ग, मीरापुर खतौली मार्ग पर बने गड्ढे अनेक दुर्घटनाओं के कारण बन चुके हैं। मीरापुर थानाक्षेत्र के हादसों में करीब एक दर्जन जानें जा चुकी है और दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। क्षेत्र के इन मार्गों पर दिन रात आवागमन जारी रहता है। छोटे बड़े सभी वाहनों के आवागमन में होने वाली बाधा जनमानस को कचोटती है। कस्बेवासियों ने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक अवतार सिंह भड़ाना से भी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की मांग की थी, लेकिन विधायक के आश्वासन के बाद भी स्थिति यथावत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरापुर में जाटान पुलिया के पास, कच्चा पक्का मंदिर तालाब के ओवरफ्लो होने से तालाब का गंदा पानी हाईवे के ऊपर से निकल रहा है। इस पानी से गुजरने वाले यातायात के कारण हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। गंदे पानी से निकलना स्कूली बच्चों की मजबूरी बन गई है। इस कारण बीमारी भी फैले की आशंका बनी है। तालाब से निकला पानी हाईवे से होता हुआ पास के जंगल में भर रहा है, जिससे फसलों में रोग फैलने की आशंका बनी है। कस्बेवासियों ने डीएम से क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत करवाने और तालाब से निकलने वाले दूषित पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें