फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब-वे निर्माण से प्रभावित रहा रेल यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

सब-वे निर्माण से प्रभावित रहा रेल यातायात
दोपहर बारह बजे से शाम साढ़े सात बजे तक लिया गया ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे सेक्शन पर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में सब-वे निर्माण के चलते मंगलवार को लिए गए ब्लॉक ने रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सेक्शन की करीब डेढ़ दर्जन ट्रेन रद और रूट डायवर्ट की चपेट में रहीं। ट्रेन नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सेक्शन पर मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर, बामनहेडी, तुल्हैड़ी और जड़ौदा नरा आदि में पांच सब-वे निर्माण के लिए मंगलवार को दूसरा ब्लॉक लिया गया। मंगलवार दोपहर 12 से शाम साढ़े सात बजे तक लिए गए साढ़े सात घंटे के ब्लॉक के चलते दिल्ली-अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर और नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर निरस्त रहीं। इसके अलावा नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस व नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर वाया शामली-टपरी चलाया गया। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेेन आंशिक रूप से निरस्त रहीं। इसमें नौचंदी लिंक एक्सप्रेस को सहारनपुर नहीं भेजा गया। यह ट्रेन मेरठ सिटी से ही वापस इलाहाबाद के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली पैसेंजर को अंबाला की बजाय सहारनपुर तक ही संचालित किया गया। ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर और कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक ही चलाई गई। इसके अलावा देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस सुबह 10 बजे की बजाय दोपहर 1 बजे चलाई गई। वहीं पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा, हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस एक घंटा पचास मिनट और दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस को 20 मिनट रोककर चलाया गया।
विज्ञापन


रोडवेज की तरफ डायवर्ट हुए यात्री
ट्रेनों के प्रभावित होने से रेल यात्री रोडवेेज की तरफ डायवर्ट हो गए। हालांकि जिन यात्रियों को ब्लॉक का नहीं पता था वे सिटी व कैंट स्टेशन पर पहुंच गए। वहीं जाकर उन्हें ट्रेनों के प्रभावित होने की जानकारी मिली। उधर, स्टेशन अधीक्षक सिटी स्टेशन आरपी शर्मा का कहना है कि सब-वे निर्माण के लिए मंगलवार को दूसरा ब्लॉक लिया गया था। तीसरा ब्लाक 20 मार्च को लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें