मेरठ। टाउन हॉल में बृहस्पतिवार को होने वाले नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव की निगम प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को चुनाव अधिकारी एवं अपर नगरायुक्त ने निगम अधिकारियों को साथ लेकर टाउन हॉल के तिलक भवन का निरीक्षण किया। साथ ही मतदाता सूची अपडेट की।
नगर निगम के बोर्ड की कार्यकारिणी का चुनाव अभी नहीं हुआ है। इसके लिए महापौर सुनीता वर्मा ने 25 जनवरी को चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। जिस पर नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को दिन भर चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर अपर नगरायुक्त अली हसन कर्नी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बैठक की। उधर, राजनीतिक दलों ने भी कार्यकारिणी चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा और बसपा में सीधी टक्कर रहेगी। फिलहाल मतों की संख्या के मुताबिक बसपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा संगठन भी कार्यकारिणी चुनाव के प्रति पूरी तरह से गंभीर है।