फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स न मिलने परा चौथे दिन नहीं हो सकी कब्जे की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर एक्टेंशन में चौथे दिन पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण एमडीए अधिकारी कब्जे की कार्रवाई नहीं कर सके। एमडीए अधिकारी पूरे दिन जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों के साथ मौके पर बैठे रहे। वहीं एमडीए द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर मंगलवार को गंगानगर ओ ब्लॉक से किला परीक्षितगढ़ तक 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

गंगानगर एक्सटेंशन की अधिग्रहीत 202 एकड़ भूमि पर कब्जे की कार्रवाई के लिए एमडीए द्वारा तीन दिवसीय अभियान के लिए पुलिस फोर्स मांगी थी। सोमवार को अभियान के तीन दिन पूरे हो गए। चौथे दिन योजना अधिकारी डीसी तोमर अवर अभियंता पीयूष त्यागी, विवेक आदि अधिकारी मौके पर बैठे रहेे। फोर्स न होने के कारण अभियान नहीं चल सका। वहीं आलू की फसल नष्ट होने की बात सुनकर ग्रामीण खेतों में पहुंच गए और आलू की खुदाई कर अपने घरों को ले जाने लगे। गेहूं को चारे के लिए काटकर ले गए।
25 एकड़ भूमि पर होने लगी बाउंड्री
किसानों से पहले दिन कब्जा मुक्त कराई गई 25 एकड़ भूमि पर दिन-रात बाउंड्री निर्माण का कार्य चल रहा है। भूमि पर करीब 20 फीट ऊंची बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

24 से 30 तक फिर चलेगा अभियान
एमडीए वीसी द्वारा 24 से 30 जनवरी तक अभियान चलाने के लिए एसपी देहात से फोर्स की मांग की गई है। जिसमें 10 थानों की पुलिस फोर्स, एक पीएसी कंपनी सहित वज्र वाहन व फायर ब्रिगेड की मांग की है।
पथराव करने वाले दो आरोपी जेल भेजे
गंगानगर में तीसरे दिन की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा पथराव कर दिया गया था। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने करीब 200 अज्ञात व दो नामजद पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को भावनपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए सलाउद्दीन, सरताज को जेल भेज दिया गया।
गंगानगर ओ ब्लॉक से परीक्षितगढ़ रोड के लिए रास्ते का निर्माण शुरू
गंगानगर एक्सटेंशन की भूमि कब्जा मुक्त होने के बाद एमडीए द्वारा रास्ते का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसमें गंगानगर ओ ब्लॉक से किला परीक्षितगढ़ रोड तक के लिए 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मिट्टी डालने का कार्य शुरू किया गया। वहीं लाइट के लिए विद्युत पोल भी मौके पर लाए गए। अधिकारियों के मुताबिक 18 मीटर चौड़ी रोड से एक्सटेंशन को किला रोड से जोड़ा गया। अभी तक गंगानगर से किला रोड पर जाने के लिए अब्दुल्लापुर गांव से होकर जाना पड़ता था। अधिकारियों ने बताया कि यह रोड करीब 3 किलोमीटर से अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें