मेरठ। 15 दिसंबर से सातवां अखिल भारतीय हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। इसमें 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह जानकारी करन पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रेसवार्ता में टूर्नामेंट अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने दी।
उद्घाटन पूर्व जूनियर क्रिकेट खिलाड़ी तनमय श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा। सभी मैच 20-20 होंगे। मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल, राधा गोविंद, करन पब्लिक स्कूल व भामाशाह क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए टीम को तीन मैच जीतने होंगे। बताया कि आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की रंगीन यूनिफार्म होगी। आयोजन सचिव कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को होगा। टूर्नामेंट में विजडम ग्लोबल एकेडमी ब्लू व ग्रीन, स्टेग योद्धा, क्रिएशन क्रिकेट एकेडमी, चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी, जम्मू कश्मीर 11, विकास नगर क्रिकेट एकेडमी देहरादून, हिंदू महासभा स्कूल अमृतसर, देव क्रिकेट एकेडमी दिल्ली, मध्यप्रदेश 11, राधा गोविंद क्रिकेट एकेडमी, हापुड़ 11 व देव क्रिकेट एकेडमी दिल्ली आदि टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। करन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पारुल चौधरी, कोच दीपक सिद्धू, कोच अभिषेक राय, कोच अखिल कुमार, कोच विपिन कश्यप और सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।