फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में सजा खालसा चेतना दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वीर खालसा दल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को गुरुद्वारा सचखंड साहिब गुरु नानक नगर में खालसा चेतना दरबार सजाया गया। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई संगत ने भाग लेकर गुरुवाणी कीर्तन का आनंद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाई इंद्रजीत सिंह ने ‘अंदरो तृष्णा अगन बुझी-हर अमृतसर नाता’ शबद गायन कर संगत को भक्ति रस से जोड़ा। उसके बाद गुरु के 22 प्यारों ने सहज पाठ आरंभ किया। संगत को संबोधित करते हुए मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हमें पूरा परिवार कुर्बान कर सरदारिया बख्शी है। हमें अपना जीवन सिखी सिद्धांतों के अनुसार व्यतीत करना चाहिए। हर एक गुरु सिख को जीवन में एक बार श्री गुरु ग्रंथ साहिब के संपूर्ण दर्शन अवश्य करने हैं। इस दौरान राजेंद्र सिंह, जसमीत सिंह चड्ढा, सतेंद्र सिंह, गुरुबख्श सिंह, परविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, बाबू वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें