फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरा ट्रक दो कारो पर पलटा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। सकौती फ्लाईओवर पर गन्ने से भरा बेकाबू ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से दो कारें दब गईं। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने शीशे तोड़कर कार सवारों को बचाया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सहारनपुर के चिलकाना निवासी विनोद शर्मा अपने बेटे दिव्यांशु (15) के साथ इंडिका कार से मेरठ शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। कार को रहीस चला रहा था। सकौती फ्लाईओवर पर जब कार पहुंची तो गन्ने से भरे ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे के दौरान उनकी कार के साथ ही पीछे चल रही एक्सयूवी भी ट्रक की चपेट में आ गई। एक्सयूवी में नोएडा निवासी अभिजीत और उनकी पत्नी थीं। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने दोनों गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी पांचों लोगों को मामूली चोटें आईं। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हाईवे को सुचारु कराया।
विज्ञापन

खास बात:
- सकौती फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर हुआ हादसा
- लोगों ने शीशे तोड़कर कार सवारों को बचाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें