तीन स्थानों पर एफएसडीए का छापा, तीन सैंपल लिए
- दूध और मावा में मिलावट का संदेह
- जांच के लिए भेजा जाएगा लखनऊ की लैब
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को तीन स्थानों पर छापामारी कर दो स्थानों से मावे और एक स्थान से दूध के नमूने लिए हैं, इनमें मिलावट का संदेह है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने किनौनी में धर्मवीर के मावा बनाने केसेंटर से मावा, रसूलपुर जाहिद में दीपक के मावा सेंटर से मावा और रोहटा में अनीस के दुग्ध कलेक्शन सेंटर से दूध के नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मिलावट पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दर्पण कुमार, वाईडी आर्य, अनिल, वैभव शर्मा और सुनील कुमार मौजूद रहे।
-----
यह होगी जांच
- दूध में मौजूद तत्वों की मात्रा का निर्धारण मानकों के अनुरूप है या नहीं
- सोडा, यूरिया, कार्बोनेट व साल्ट की उपस्थिति
- दूध में वसा की मात्रा
- दूध की डेंसिटी (घनत्व)
- लैक्टोज (शर्करा) की मात्रा
- दूध में पानी की मात्रा
- अन्य किसी तरह की मिलावट
---
इस तरह होती है गड़बड़
- क्रीम (मलाई) जो केवल दूध से न बनी हो और उसमें दुग्ध स्नेह (मिल्क फैट) 40 प्रतिशत से कम न हो।
- दूध जिसमें जल मिलाया गया हो
- घी जिसमें दूध से निकले घी से भिन्न कोई पदार्थ हो
- मथित दूध (मक्खन रहित दूध) शुुद्ध केनाम से बेचा जाए
- कृत्रिम मिष्टकर (स्वीटनिंग एजेंट) युक्त पदार्थ मिला हो