फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली की तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेदव्यासपुरी में 18 सितंबर को होने जा रही बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली की तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने रैली स्थल पर ही बैठक की। रैली की तैयारियों को देखा और खासतौर से यातायात व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन

मायावती की रैली एनएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी के मैदान में होनी है। तैयारियों को लेकर राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद अली, एमएलसी अतर सिंह राव, जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, सुनील जाटव, शाहजहां सैफी आदि पहुंचे। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने भी रैली स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बसपाइयों ने बताया कि वाटर प्रूफ पंडाल लगाया है। रैली में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना है, जिसको देखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्था की जा रही है। बाबू मुनकाद अली तथा अतर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन पूर्वक रैली को सफल बनाने की बात कही। इस दौरान सुरेश कश्यप, शमसुद्दीन राइन, नरेश जाटव, महिपाल माजरा, सतपाल पेपला, सुमेर सिंह धार, डॉ. सुभाष प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें