फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिग के खिलाफ रात में अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की सख्ती के बाद मंगलवार रात नगर निगम की टीम ने शहर में अवैध रूप से लगे कई होर्डिंग और यूनिपोल उखाड़ फेंके।
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग शहर के लिए मुसीबत बनते रहे हैं। कई बार आंधी के दौरान जानलेवा साबित हुए हैं। लेकिन हर बार निगम के अधिकारी चुप्पी साध लेते थे। मंडलायुक्त ने इस पर नगरायुक्त को सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल चिह्नित कर बड़ा अभियान चलाएं। जिसके बाद निगम ने इनकी सूची तैयार की थी। मंगलवार रात नगरायुक्त मनोज चौहान के निर्देश पर निगम कर्मचारियों की कई टीमें बनाकर कमिश्नर आवास चौराहा, कुटी चौराहा, मेरठ कॉलेज, कचहरी पुल, बेगमपुल, बच्चा पार्क, गढ़ रोड और दिल्ली रोड पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

आधी रात के बाद पकड़ी रफ्तार
पहले तो कर्मचारियों ने दिखावे के लिए होर्डिंग उतारने शुरू किए। लेकिन आधी रात को निर्देश मिले कि सख्ती के साथ होर्डिंग्स और यूनिपोल हटाने हैं। जिसके बाद गैस कटर से लोहे के पोल और गार्डर काटकर यूनिपोल उखाड़े गए। वहीं, कुछ होर्डिंग्स कर्मचारियों ने तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें