फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी पीडित महिला के ससुरालियों ने महिला पक्ष पर ही लगाया युवक को गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोगों ने एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर, हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

फालोअप-----
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
पति पर एचआईवी पॉजिटिव करने का आरोप लगाने वाली महिला और उसके परिजनों के खिलाफ ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटे को गायब करने का उल्टा आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के जेठ ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर देकर भाई की हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। उसका कहना है कि शादी के एक माह बाद ही महिला उसे साथ ले गयी थी। तब से वह ससुराल में ही रह रहा था। महिला का ससुराल पक्ष उक्त युवक को एचआईवी होने से इंकार कर रहा है।
चार दिन पहले मेरठ के थाना लिसाडीगेट क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने बताया था कि खरखौदा निवासी एक युवक से उसने निकाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद जब वह गर्भवती हो गई तो पति ने उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता जब अस्पताल में अपने गर्भ की जांच कराने पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे एचआईवी पॉजिटिव घोषित किया। लगातार इलाज से महिला का बच्चा एचआईवी पॉजिटिव होने से बच गया था। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। चार दिन पहले उक्त महिला परिजनों को लेकर थाने पहुंची। उसने पति पर एचआईवी पॉजिटिव करने और घर से निकालने का आरोप लगाया। पुलिस युवक के मकान पर पहुंची तो उसके भाइयों ने युवक को कई माह से लापता बताया था। इसके बाद महिला ने पुलिस से युवक के साथ रिश्ता तोड़ने और दहेज का सामान दिलाने की मांग की। पुलिस ने युवक के भाई को महिला का सामान दिलाने का आदेश दिया, लेकिन उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से की शिकायत
इतना सब होने के बाद महिला के ससुराल वालों ने रविवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें युवक के भाई ने बताया कि महिला शादी के एक माह बाद ही भाई को लेकर मायके चली गई। वह घर जमाई बनकर रह रहा था। आरोप है कि वह लोग युवक की तलाश में 26 जून 2017 को उसकी ससुराल पहुंचे तो महिला के परिजनों ने उसके बारे में कुछ भी नहीं बताया। उसके बाद से भाई का पता नहीं है। प्रार्थना पत्र में उसने भाई की हत्या की भी आशंका जाहिर की। उसका आरोप है कि महिला का पति एचआईवी पॉजिटिव नहीं है। बल्कि महिला ही एचआईवी पॉजिटिव हो सकती है। उधर पुलिस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें