फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त....

विज्ञापन
विज्ञापन
मैजिक शो पर बच्चों ने बजाई ताली
विज्ञापन

मेरठ। सर्वत्र आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को जादूगर एसके पाशा ने छात्रों को करतब दिखाए। अपने जादू और ट्रिक से छात्रों का मनोरंजन किया। स्कूल प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने जादूगर का एसके पाशा को धन्यवाद दिया।

कनोहरलाल में पोषण सप्ताह शुरू
मेरठ। कनोहरलाल पीजी गर्ल्स कॉलेज के होम साइंस विभाग में शुक्रवार से पोषण सप्ताह शुरू हुआ। पहले दिन चार्ट और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला स्थान सृष्टि, दूसरा गोल्डी, निकिता, रषीला और तीसरा पुरस्कार दीपाली, कृतिका, रिश्रा को दिया गया। मीनाक्षी, काजल, मनीषा, मोनिका, संध्या, आरती को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल वीना प्रकाश ने किया। निर्णायकों में स्मृति यादव और शिप्रा रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन की खबरें...
ट्रांसलेम ने छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
मेरठ। ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल में शुक्रवार को सीबीएसई के निर्देश मुताबिक समन्वयक रेनू तनेजा के संरक्षण में भारत स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन मंदिता दास, तनु, गौरी, देव प्रताप और कवीश ने किया। प्रिंसिपल जॉन पायस ने छात्रों को प्रेरित किया।

प्ले स्कूल फ्यूचर स्टार्ज का शुभारंभ
मेरठ। बेगमबाग में शुक्रवार को फ्यूचर स्टार्ज प्ले स्कूल और एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पंवार ने उद्घाटन किया। स्कूल में एक से लेकर तीन साल तक के बच्चों को खेल खेल में पढ़ाना सिखाया जाएगा। किताबों को कहानी बनाकर सुनाया जाएगा, ताकि पाठ अच्छे लगे और बच्चे उनमें दिलचस्पी लें। मानसिक विकास के अलावा शारीरिक विकास पर भी जोर दिया जाएगा। रोजाना अभिभावकों को भी एक घंटा सिखाया जाएगा कि खेल के साथ बच्चों का मानसिक विकास कैसे हो सकता है। स्कूल से जुड़ी रुचिरा सिंहल का शिक्षा के क्षेत्र में 18 सालों से योगदान है। देविका सप्रा का भी उल्लेखनीय काम है।

कृष्णा स्कूल में मनाई गई ईद
मेरठ। कृष्णा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ईद मनाई गई। छात्रों ने इस अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड बनाए। प्रबंधक भोपाल सिंह ने ईद पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में इंदु, कोमल, कंचन, आकांक्षा का सहयोग रहा।
विज्ञापन


भारत को जानो प्रतियोगिता की
मेरठ। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद योग शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मकसद छात्रों को देश के गौरवशाली अतीत, संस्कृति और सभ्यता के बारे में अवगत कराना था। छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। समन्वयक वीनू अग्रवाल और हिंदी विभागाध्यक्षा शशि बाला के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें