फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल से बाहर स्वाइन फ्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
11 और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
स्वाइन फ्लू की बीमारी स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल से बाहर होती जा रही है। शुक्रवार को भी मेडिकल कालेज की लैब से स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की पुष्टी की गई।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब की ओर से 11 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई। इनमें 65 वर्षीय एमएस दुआ निवासी गंगासागर, 20 वर्षीय रजनीश सक्सेना निवासी शास्त्रीनगर मेरठ, नियती सक्सेना निवासी शास्त्रीनगर मेरठ, दिव्यांश निवासी पूठी खुर्द मुजफ्फरनगर, 28 वर्षीय मुकेश निवासी सिविल लाइन मेरठ, 38 वर्षीय रुचि जैन निवासी पटेल नगर मंडी मुजफ्फरनगर, दो वर्षीय अलीशान निवासी रेलवे रोड मुजफ्फरनगर, पांच वर्षीय अर्नव निवासी टीचर कॉलोनी मुजफ्फरनगर, 55 वर्षीय सरल निवासी मुजफ्फरनगर, 25 वर्षीय मीनाक्षी निवासी मीरापुर जानसठ, और 69 वर्षीय मीना निवासी मेरठ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो और लोगों को हुआ डेंगू
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग ने दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि 17 वर्षीय कपिल कुमार शर्मा निवासी नेहरूनगर मेरठ और 28 वर्षीय निवासी जफरूददीन निवासी खुर्जा बुलंदशहर में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें