फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोउवेज ने अनुबंधित व निगम बसों को अड्डे से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डेरा समर्थकों के उत्पात के मद्देनजर रोडवेज ने अपनी बसों को अड्डे से हटाकर वर्कशाप में बंद कर दिया और अनुबंधित बसों को उनके आपरेटरों के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बस अड्डे खाली दिखाई देने लगे। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट में दोषी ठहराये जाने पर समर्थकों के तांडव की आंच मेरठ तक भी दिखाई दी। डर के मारे रोडवेज ने अपनी बसों को भैसाली व सोहराबगेट बस अड्डे पर रात को खड़े करने की बजाय वर्कशाप के अंदर बंद कर दिया। इसके साथ ही अनुबंधित बसों को भी ऑपरेटरों से ले जाने के लिए बोल दिया। ऑपरेटर भी अपनी बसों को अड्डे से हटाकर ले गए। आरएम एसके बनर्जी ने बताया कि एहतियात के तौर पर ऐसा कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें