फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात किशोरी के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली निवासी किशोरी पहुंच गई थी सिटी स्टेशन से घंटाघर
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवकों ने की उठाकर ले जाने की कोशिश
मेरठ। घंटाघर स्थित एसपी सिटी ऑफिस के पास रविवार आधी रात संदिग्ध हालात में पहुंची बरेली निवासी एक किशोरी का दूसरे समुदाय के युवकों ने अपहरण का प्रयास कर डाला। किशोरी के शोर मचाने पर वहां भीड़ जमा हो गई। मामला दो समुदाय के बीच होने से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। पुलिस किशोरी और दो युवकों को थाना देहली गेट ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरेली के सिंकदराबाद क्षेत्र की निवासी करीब 15 वर्षीय किशोरी की बहन की ससुराल मुजफ्फरनगर में है। रविवार को यह किशोरी मुजफ्फरनगर से अकेली ही बरेली लौट रही थी। बताया गया कि वह ट्रेन से मुजफ्फरनगर से मेरठ पहुंची और देर रात करीब दो बजे सिटी रेलवे स्टेशन से घंटाघर पर एसपी सिटी ऑफिस के पास पहुंच गई। आरोप है कि इस बीच किशोरी को अकेला पाकर दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने किशोरी को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। बताया गया कि किशोरी के पास मोबाइल फोन में सिम नहीं था। एक युवक ने अपना सिम भी उसके मोबाइल फोन में डाल लिया। खींचतान के दौरान किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना थाना देहली गेट पुलिस को दी। एसओ देहली गेट के अनुसार मौके से दूसरे समुदाय के दो युवकों को पकड़ा गया है। बरेली निवासी इस किशोरी से पूछताछ की जा रही है कि वह किन हालात में घंटाघर पर पहुंची। किशोरी के परिजनों से भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें