फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हो गई औरंगाबाद-सिटी स्टेशन के बीच बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद से सिटी स्टेशन के बीच रविवार को सरकारी बस सेवा शुरू हो गई। भाजपा विधायक किठौर सतवीर त्यागी और आरएम महानगर बस सेवा रोडवेज संदीप लाहा ने गांव औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाते हुए बस सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस बस सेवा से औरंगाबाद के अलावा छिलौरा, अब्दुलापुर के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से लाभ मिलेेगा। बस सेवा छिलौरा, अब्दुलापुर, किला रोड, जेेल चुंगी, बेगमपुल होते हुए सिटी स्टेशन तक मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहित ठाकुर समेत ग्रामीणों ने किठौर विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक सतवीर त्यागी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए इस मार्ग पर बस सेवा की सुविधा दी गई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप लाहा ने बताया कि रविवार को बस सेवा का शुभारंभ हुआ है जबकि कुछ बसे आर्मी की भर्ती में लगी है। आठ जुलाई से नियमित रूप से बसें चलेंगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा, रोहन प्रताप सिंह, निर्विकार वर्मा, अर्जुन राठी, अंकित बंसल, संजय प्रताप सिंह, महेश चंद्र शर्मा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- किठौर विधायक और आरएम रोडवेज ने दिखाई हरी झंडी
- भावनपुर के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को मिलेगा विशेष लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें