फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज संभलकर निकलें, शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज संभलकर निकलें, रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

जुमे की नमाज को देखते हुए 12 बजे से होगा डायवर्जन
मेरठ। शहर में समस्त मस्जिदों में दोपहर 12.30 बजे से ढाई बजे तक रमजान के आखिरी शुक्रवार (जुमा अलविदा) की नमाज को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव ने बताया कि यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे से नमाज समाप्ति तक शहर में हल्के व भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा।
ये होगी व्यवस्था
एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहे से हापुड़ अड्डे की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आने दिया जाएगा। हापुड़ की तरफ से आने वाला यातायात एल ब्लॉक शास्त्रीनगर से तेजगढ़ी, विश्वविद्यालय रोड से होकर जा सकेगा।
विज्ञापन

गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को हंस चौपले की तरफ से निकाला जाएगा।
हंस चौपले से सूरजकुंड, पशु चिकित्सालय की तरफ किसी भी प्रभार के वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। हापुड़ अड्डे की तरफ जाने वाले वाहनों को पूर्वी कचहरी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इंदिरा चौक से हापुड़ अड्डे की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
हापुड़ अड्डे से भूमिया पुल, गोला कुआं की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
बच्चा पार्क से खैरनगर की तरफ, तथा बुढ़ाना गेट से खैरनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
मेट्रो प्लाजा/बागपत चौराहे से रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर तथा फैज ए आम की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
दिल्ली, गाजियाबाद की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें जिन्हें भैसाली बस अड्डे जाना है, वे परतापुर तिराहे से कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, जीरो माइल होते हुए बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी।
भैसाली बस अड्डे से दिल्ली, गाजियाबाद की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें बेगमपुल, जीरो माइल, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से जा सकेंगी।
पीर तिराहे की ओर से खैरनगर की तरफ किसी भी प्रकार के यातायात को नहीं आने दिया जाएगा।
ब्रह्मपुरी चौपले से भूमिया पुल की तरफ तथा अंदर वैली बाजार, खैरनगर की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें