फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम सात घंटे लेट, मेमू रद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तमाम दावों और कोशिशों के बावजूद संगम एक्सप्रेस समय की पटरी पर नहीं आ पा रही है। बृहस्पतिवार को भी संगम एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से सात घंटे लेट दोपहर करीब पौने दो बजे सिटी स्टेशन पहुंची। जबकि आनंद विहार टर्मिनल से आने वाली मेमू रद्द रही। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का दावा है कि उन्होंने संसद से लेकर रेल बोर्ड और रेल मंत्री सुरेश प्रभु के सामने ट्रेन के लेट होने का मामला रखा है। लेकिन इस सबके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें