अवैध रूप से शीशम के पेड़ काटने पर वन विभाग ने पकड़े आरोपी स्रोत विभाग
हस्तिनापुर। अवैध रूप से प्रतिबंधित शीशम के पेड़ों का कटान करने वाले लोगों पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर काटे गए पेड़ों की लकड़ी बरामद कर कब्जे में ली है।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सैफपुर फिरोजपुर के समीप से बिना अनुमति पांच शीशम के वृक्षों का कटान कर लिया। जिसमें मीरापुर स्थित एक आरा मशीन पर छापा मारा गया। मौके से लकड़ी बरामद कर कब्जे में लेते हुए तीन आरोपियों अफसर, अब्दुल कादिर निवासी हासमपुर थाना जानसठ व मेजर सिंह सैफपुर फिरोजपुर को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उक्त मामले में 90 हजार रुपये जुर्माने लगाते हुए लकड़ी कब्जे में ले ली है। क्षेत्रीय वन अधिकारी का कहना है कि अवैध पेड़ों का कटान एवं वन अपराध पर लगातार कार्रवाई जारी है। वन्य संपदा की सुरक्षा के लिए टीम लगातार गश्त कर निगरानी कर रहे हैं।