फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 8.91 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के किशन कुमार से साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 8.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि साइबर आरोपियों ने खुद को शेयर ब्रोकर और एजेंट बताया था। साइबर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उदय विहार निवासी किशन कुमार ने शनिवार को साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि नवंबर 2024 के दौरान उनके मोबाइल पर कुछ लोगों के फोन आने शुरू हुए। कॉल करने वालों ने अपने नाम आकाश सैनी, सोनू चौधरी, मोहम्मद इमेद, मोहम्मद अली और मनीष कुमार बताए थे। आरोपियों ने खुद को शेयर ब्रोकर बताते हुए कहा कि उनकी सलाह पर ट्रेडिंग करने से बड़ा लाभ होगा। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि उनके माध्यम से निवेश करने पर टैक्स का बोझ भी कम रहेगा और रकम सुरक्षित रहेगी।उसने निवेश किया तो आरोपियों ने उन्हें 16 हजार रुपये का लाभ दिया। उसने नवंबर 2024 से मई 2025 के बीच छह फर्माें के नाम विभिन्न खातों में किस्तों में कुल 8.91 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। आरोपियों ने पीड़ित से रकम को कम से कम तीन महीने तक निवेश के रूप में रखने की बात कही थी और भारी मुनाफे का आश्वासन दिया था। जब उन्होंने अपनी धनराशि वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें