फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

856 छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
856 student aware for cleaning
विज्ञापन
मेरठ/मोदीपुरम। भराला-पनवाड़ी मार्ग स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में संदेश यात्रा रैली निकाली। छात्रों ने चार किमी तक रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

चेयरमैन अजय भारद्वाज भराला, प्रेम सिंह मैथना, प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. रीतिका राजीव भारद्वाज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया एवं प्रोफेसर एनएल शर्मा ने संदेश यात्रा को रवाना किया। जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया ने कहा कि हमें स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। प्रो. एनएल शर्मा ने संदेश यात्रा की सराहना की। रैली में 856 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गुप्ता के मुताबिक रैली करीब चार किमी. तक निकाली गई। डॉ. दिव्या शर्मा, विजय शर्मा, मनीता भारद्वाज, रितिका भारद्वाज, बब्बू शर्मा, पंकज चौधरी, ऋषि शर्मा, शशि शर्मा मौजूद रहे।
शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी : कुलपति
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी है। वहीं, वेटेनरी कॉलेज में गांधी जयंती पर डीन डॉ. राजवीर सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रमुख डॉ. आरएस सेंगर के नेतृत्व में फिट इंडिया प्लेइंग रन का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रजिस्ट्रार डॉ. अशोक कुमार अहुलवालिया, डॉ. अनिल सिरोही, राजवीर सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार व डॉ. प्रमिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईकॉन प्ले स्कूल में मनाई गांधी जयंती
मेरठ। आईकॉन प्ले स्कूल गंगानगर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। बच्चों ने महापुरुषों की वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य हिना त्यागी, साक्षी चौधरी, मनीष त्यागी मौजूद रहीं। वहीं एंजेल्स एकेडमी लाला का बाजार में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया। बच्चों ने कूड़ेदान का इस्तेमाल करने की शपथ ली। डायरेक्टर कीर्ति गुप्ता, चेयरमैन अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या श्वेता वर्मा मौजूद रहीं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान पहुंची साबरमती
मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुजरात के साबरमती में 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक आयोजित किए गए स्वच्छता दिवस में मेरठ से भी 17 सदस्यीय दल ने भाग लिया। दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राम प्रधानों और स्वच्छता गृही को संबोधित किया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा 17 सदस्यीय दल में 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और गांव मवी, मेघराजपुर की दो महिला ग्राम प्रधान भी शामिल रहीं। जिला पंचायत राज कार्यालय से जिला समन्वयक प्रतिभा चौधरी और रमन सिंह राणा को भी भेजा गया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानों को गांव के लोगों को हर अभियान से जोड़ने का संकल्प दिलाया। जिला समन्वयक रमन सिंह राणा ने बताया कि तीन दिवसीय यात्रा शानदार रही।
बच्चों ने गांधी के चरित्र से सच बोलने की प्रेरणा ली
मेरठ। महावीर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने स्वच्छ व सच बोलने की शपथ ली। बच्चों ने माई एक्सपेरीमेंट विद नाटक का मंचन किया। स्वच्छता रैली के माध्यम से प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ ली। बच्चों ने गांधी जी के वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य नरेश कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें