फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल की इमरजेंसी बनेगी 85 बेड का कोविड ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल में बनेगा 85 बेड का कोविड ब्लॉक
विज्ञापन

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की नई इमरजेंसी को भी कोविड ब्लॉक में तब्दील किया जा रहा है। यहां 85 बेड संचालित किए जाएंगे। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मेडिसिन, सर्जरी और ऑर्थोपेडिक इमरजेंसी को पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि वर्तमान में जो इमरजेंसी चलाई जा रही थी उसे कोरोना मरीजों के लिए ब्लॉक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. धीरज राज ने बताया कि फिलहाल मेडिकल में 280 बेड संचालित किए जा रहे हैं, जो 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग में हैं। उसे पिछले साल कोरोना फैलने पर कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था। मंगलवार या बुधवार तक यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें