फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस-कैंटर में भिड़ंत, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस-कैंटर में भिड़ंत, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन

मोदीपुरम। भराला झाल पर मंगलवार को स्कूल बस और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल बस के शीशे टूट गए, जबकि उसमें सवार बच्चे बाल-बाल बचे। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। एक कैंटर (डीएल 01 जीबी 7657) दिल्ली से हरिद्वार पेपर रोल लेकर जा रहा था। टोल से बचने के लिए वह भराला झाल से गुजर रहा था। इसी बीच सामने से आ रही वेद इंटरनेशनल स्कूल की बस से उसकी भिड़ंत हो गई। बस में सवार स्कूल के करीब 70 बच्चे बाल बाल बचे। बस का शीशा टूटने से बच्चे घबरा गए। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण बच्चों के अभिभावक, स्कूल चेयरमैन अजित कुमार, भाजपा नेता मनिंदर विहान भराला, उपेंद्र प्रधान, जितेंद्र चौधरी आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक रोहित पाल निवासी जौनपुर को हिरासत में ले लिया। स्कूल चेयरमैन अजित कुमार और उपेंद्र प्रधान भराला ने कहा कि टोल से बचने के प्रयास में आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। इस दौरान सचिन शर्मा, अमित विहान, सुजीत, विक्रांत विहान, अमित गुप्ता, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों से मार्ग क्षतिग्रस्त
अजित कुमार का कहना है कि सिवाया हाईवे से भराला आने वाला मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है। भारी वाहन चालक पैसे बचाने के चक्कर में सड़क तोड़ रहे हैं और हादसों को दावत दे रहे हैं। वह जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम, एसएसपी और एनएचएआई के पीडी से मिलकर इस समस्या का समाधान कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें