फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे किशोर का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबे किशोर का सुराग नहीं
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर थाने के सिरजेपुर गांव के समीप गंगा घाट पर शनिवार को नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबे किशोर का रविवार को भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस और तहसील कर्मचारियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में किशोर को तलाशने के लिए अभियान चलाया। वहीं, स्थानीय लोग भी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि थाना हस्तिनापुर के सिरजेपुर गांव निवासी बादल उर्फ भूरा (15) शनिवार को नाव से अपने पिता गोपाल एवं माता सुदेश को दवा दिलाने के लिए गंज छोड़कर गांव लौट रहा था। वह रास्ते में गंगा में नहाने लगा। गहराई अधिक होने से वह डूब गया। शनिवार को काफी तलाश करने के बाद भी किशोर का सुराग नहीं लग सका। रविवार को भी किशोर की तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। उधर, किशोर का सुराग नहीं लगने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन भूखे-प्यासे गंगा किनारे किशोर के मिलने की आस में बैठे हैं। अभियान के दौरान तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें