फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 डिग्री चढ़ा पारा, गर्म हवाओं ने भी दिखाया असर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन डिग्री चढ़ा पारा, गर्म हवाओं ने दिखाया असर
विज्ञापन

- 24 घंटे में और चढे़गा पारा, वेस्ट यूपी में बढे़गी गर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। गर्मी के तेवर फिर से तल्ख होने लगे हैं। दिन में गर्म हवा ने भी असर दिखाया। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। चार दिन में 8 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 से 48 घंटे में तापमान फिर से 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश के बाद चार दिन से लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन का तापमान आठ डिग्री बढ़ता हुआ 35 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वेस्ट यूपी में लू का असर भी बढे़गा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 55 और न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.3 डिग्री व रात के तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी में दो से तीन दिन में लू का असर बढे़गा और मौसम शुष्क रहेगा। तापमान जल्द ही 38 डिग्री पहुंच जाएगा। लू का असर बढ़ने से रात का तापमान भी बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें