फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरा रहेगी कायम, रविवार को होगा नौचंदी मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरा रहेगी कायम, रविवार को होगा नौचंदी मेले का उद्घाटन
विज्ञापन


मेरठ। नौचंदी मेले पर आचार संहिता का ग्रहण भले ही लग गया है। लेकिन अधिकारियों ने परंपरा के अनुसार मेला उद्घाटन का तोड़ निकाल लिया है। अब मेला का उद्घाटन रविवार को ही होगा, लेकिन उसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंद सिंह आचार संहिता के चलते मौजूद नहीं रहेंगे। मेला उद्घाटन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा।

सांप्रदायिक सौहार्द को समर्पित एतिहासिक नौचंदी मेले का शुभारंभ होली के दूसरे रविवार से होता है। यह मेला करीब 350 साल से आयोजित होता आ रहा है और तभी से यह परंपरा भी चली आ रही है। उद्घाटन के समय नवचंडी देवी मंदिर में छत्र चढ़ाने के साथ पूजा अर्चना होती है और बाले मियां की मजार पर चादर चढ़ाई जाती है। मान्यता है कि यदि कभी मेले का उद्घाटन किन्हीं कारणों से परंपरा के अनुसार तय दिन पर नहीं हुआ तो मेला सफल नहीं हो सका और कोई अनहोनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मेले आयोजन जिला पंचायत को करना है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी और उसके बाद लागू लोकसभा की चुनाव आचार संहिता में यह फंस गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने पहल करते हुए इस मामले में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से वार्ता की। कुलविंदर सिंह ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि हैं और मेले के उद्घाटन से दूर रहेंगे, लेकिन परंपरा के अनुसार मेले का उद्घाटन होना चाहिए। इस पर अधिकारियों ने सहमति जता दी। अब मेला उद्घाटन तय दिन के अनुसार रविवार को सुबह 10 बजे मंडलायुक्त और जिलाधिकारी करेंगे। आचार संहिता हटने के साथ मेले के आयोजन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें