फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 8 अप्रैल से होगी जेईई मेंस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईटी को बनाया परीक्षा केंद्र, सुबह 9.30 बजे से होगा पेपर
विज्ञापन

एडमिट कार्ड जारी, र्जेईई मेंस की ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड

मेरठ। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जेईई मेंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मेरठ में 8 अप्रैल से ही मेंस की परीक्षा होगी। एफआईटी मवाना रोड में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बीई व बीटेक की परीक्षा 8, 9, 10 व 12 अप्रैल 2019 चार तिथियों को होगी। ऑनलाइन परीक्षा होगी। मेरठ में सभी छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र एफआईटी मवाना रोड को ही बनाया गया है। जनवरी में हुई जेईई मेंस-1 परीक्षा का केंद्र भी एफआईटी को बनाया गया था। दो पालियों में पेपर होगा। सुबह 9.30 से 12.30 पहली पाली व दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे दूसरी पाली का पेपर होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। एडमिट कार्ड के साथ वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी अन्य कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एनटीए ने लोकसभा चुनाव के कारण परीक्षा की तिथियों में बदलाव भी किया है। पहले परीक्षा 7 से 20 अप्रैल के बीच होने वाली थी। अब बीआर्क और बी प्लानिंग का पेपर 7 अप्रैल को होगा। बीई, बीटेक की परीक्षा 8, 9, 10 व 12 अप्रैल को होगी। विषय विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव के कारण जेईई एडवांस की तिथियां भी बदल सकती हैं। एडवांस की परीक्षा 19 मई को होना प्रस्तावित है।

प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड
जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जेईई मेंस अप्रैल एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
एप्लीकेशन नंबर, डेट बर्थ या पासवर्ड से लॉगइन करें।
पासवर्ड मैच होते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट लें।

इन चीजों को लेकर जाना प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्र में केलकुलेटर, घड़ी, मोबाइल या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं है।
खाने-पीने का कोई सामान, पैकेट, जूस, मिठाई, नमकीन ले जाने की अनुमति नहीं है। किसी भी प्रकार का कोई स्टेशनरी आइटम भी नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा शुरू होने के लगभग एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन


जनवरी-अप्रैल के परसेंटाइल से बनेगी रैकिंग
जनवरी 2019 में जेईई मेंस-1 की परीक्षा हुई थी। परीक्षा देने वाले छात्रों को परसेंटाइल दी गई है। अप्रैल में होने वाली जेईई मेंस-2 की परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम आएगा। इस परीक्षा परिणाम में भी छात्रों को परसेंटाइल दी जाएगी। दोनों ही परिणामों को मिलाकर रैकिंग तय की जाएगी। इसी रैकिंग के आधार पर छात्रों को अगले पायदान एडवांस की परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें