फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद मोदी की जगह जेल में होगी : अजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद सुप्रीमो चौ. अजित सिंह ने किया गठबंधन कार्यकर्ता को संबोधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना (मेरठ)। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी देश के नहीं बल्कि भाजपा के प्रधानमंत्री हैं। सत्ता से बेदखल होने और तिहाड़ जाने का डर नरेंद्र मोदी को अभी से सताने लगा है। इसलिए वे तमाम झूठ बोलकर दोबारा सत्ता में आने के लिए जोर लगा रहे हैं।
कस्बे में आयोजित सपा-बसपा-रालोद गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थगित नहीं हुए और वे डॉक्यूमेंट्री के लिए शूटिंग करते रहे। इससे बड़ी संवेदनहीनता और क्या हो सकती है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को किसान-मजदूर विरोधी है। देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और महागठबंधन को जिताने की अपील की। इससे पूर्व चौ. अजित का पूर्व विधायक मरहूम अब्दुल वहीद कुरैशी के आवास पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन का संचालन सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली एवं रालोद नेता राहुल देव प्रमुख ने किया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान, रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, महासचिव एनुद्दीन शाह, प्रवक्ता सुनील रोहटा, डॉ. मेराजुद्दीन, पंकज जैन, अनिल चौधरी, सुनील, वरुण करनावल, गौरव जिटौली, संजय चौधरी, शेरा जाट, वरुण सांगवान, विनोद कालंदी, ठा आनंद सिंह भामौरी, विनीत भराला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें