अधिसूचना जारी होते ही नेताओं के होर्डिंग्स उतरवाए
मुरादनगर। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पुलिस और नगर पालिका कर्मियों ने शहर व हाइवे पर लगे नेताओं के होर्डिंग्स उतरवा दिए।
रविवार को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। जिले गाजियाबाद में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस और नगर पालिका कर्मियों ने ग्रामीण, शहरी और हाइवे पर सरकारी, प्राइवेट आदि स्थानों पर लगे नेताओं के होडिंग्स उतरवा दिए। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होते ही जगह-जगह लगे विभिन्न पार्टी के नेताओं के होर्डिंग्स, बैनर उतरवा दिए गए। वहीं पुलिस की असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगाह बनी हुई है।
मोदीनगर में भी प्रशासन ने की कार्रवाई
लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद मोदीनगर में भी प्रशासन सक्रिय हो गया। देर रात एसडीएम डीनी सिंह के आदेश पर नगर पालिका ने हाइवे के किनारे लगे हुए विभिन्न दलों के विज्ञापन वाले हॉर्डिंग को हटवाया। हाइवे के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर सत्तासीन पार्टी के अलावा दूसरे दलों से जुड़े नेताओं के प्रचार संबंधी होडिंग्स लगे हुए थे। कुछ हॉर्डिंग्स में तो सरकारी योजनों के लाभार्थियों समेत दूसरे लोगों के फोटो लगे थे। चुनाव आयोग की नियमावली के हिसाब से इस प्रकार के होर्डिंग्स से आचार संहिता का उलंघन होता है। इसके चलते सभी होडिंग्स हो तुरंत प्रभाव से उतारा गया है।