फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि की प्रबंध समिति की बैठक में262 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी सत्र में विभिन्न मदों पर किया जाएगा खर्च
विज्ञापन

फोटो....
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आगामी वर्ष 2019 के लिए बजट की स्वीकृति दे दी है। प्रबंध समिति की बैठक में चर्चा होने के बाद सदस्यों ने 262 करोड़ रुपये का बजट पास का दिया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. गया प्रसाद की अध्यक्षता और वित्त नियंत्रक अवध नारायण यादव के संचालन में प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें पूर्व में हुई एकेडमिक काउंसिल और वित्तीय समिति की बैठक का अनुमोदन किया गया। इसके बाद आगामी बजट 2019 के लिए 262 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया। बजट में सबसे ज्यादा 75 करोड़ रुपये एक साल में सैलरी में खर्च किए जाएंगे। गैर वेतन में 10 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इसके अलावा 19 करोड़ रुपये मेंटीनेंस व अन्य मदों में किया जाएगा। वित्त नियंत्रक अवध नारायण ने बताया कि 9 कंप्यूटर ऑपरेटर को नियमितीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं प्रबंध समिति के राजुकमार त्यागी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। विधायक डिबाई अनिता लोधी राजपूत, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, रजिस्ट्रार अशोक कुमार अहलुवालिया, मनोहर तोमर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी राजीव गुप्ता, अपर निदेशक एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें