प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए बुधवार को वकीलों ने शहर में जनजागरण रैली निकाली। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि केंद्रीय संघर्ष समिति की शामली में आयोजित बैठक में इसका निर्णय लिया गया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जानी के नेतृत्व में बुधवार सुबह 11 बजे सभी वकील और संगठनों से जुड़े व्यक्ति कचहरी के सामने हनुमान मंदिर पर एकत्र हुए। यहां से दोपहिया वाहनों से सभी वकीलों ने रैली शुरू की। रैली पीएल शर्मा रोड, बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार, बांबे बाजार, जली कोठी, घंटाघर, अहमद रोड, बुढ़ाना गेट, बच्चा पार्क, जिमखाना मैदान, एनएएस कॉलेज होते हुए वापस कचहरी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, उदयवीर राणा, जितेंद्र बना, संजय शर्मा, प्रबोध शर्मा, अजय गुप्ता, मनोज बंसला, नीरज सोम, वरुण गुप्ता, कालूराम सैनी, अब्दुल जब्बार खान, राजकुमार गुर्जर, जसवीर सिंह मवाना, मुकेश तोमर, आशीष चौरासिया, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, पुनीत शर्मा, हर्ष चौधरी, लिपिक अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सूरजवीर व महामंत्री राहुल मित्तल आदि ने भाग लिया। रैली के कारण वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। रजिस्ट्री कार्यालय एवं कचहरी परिसर की दुकानें बंद रहीं। जनजागरण रैली का सदर बाजार में सभासद दिनेश गोयल, बुढ़ाना गेट और जिमखाना मैदान पर दिनेश गुप्ता, राकेश शास्त्री व टीटू ने स्वागत किया।