फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त हुए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त हुए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

- जिला निर्वाचन कार्यालय लगातार जुटा है चुनावी तैयारी में
मेरठ। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जनपद में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 5 जोनल और 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये रिजर्व जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
चुनाव के रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट में सभी वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी व असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में विद्युत, निर्माण खंड, मृदा सर्वेक्षण, कृषि, क्रीड़ा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अभियंत्रण, वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन सभी अधिकारियों को 26 फरवरी को विकास भवन में उनके कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद को 22 जोन और 233 सेक्टर में बांटा
लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने कागजी तैयारी तेज कर दी है। जनपद में कुल 2739 मतदेय स्थल और 1198 मतदान केंद्र है। चुनाव को शांतिपूर्ण व निर्विघभन संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी ने पूरे जनपद को 22 जोन और 233 सेक्टर में बांटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें