फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर कलां मे सर्व समाज सम्मेलन को आयोजित की जायेगी जिसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जनसंपर्क किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। सड़क परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं श्रम कल्याण परिषद के चेयरमैन सुनील भराला मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित रछौती मोड़ हसनपुर कलां में 16 फरवरी को सर्व समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय मानवाधिकार प्रकोष्ठ के पश्मिांचल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी खंद्रावली तथा जिला संयोजक मानवाधिकार प्रकोष्ठ संजय शर्मा और सहसंयोजक मुकेश प्रधान हसनपुर कलां ने बताया कि 16 फरवरी को मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर कलां में रछौती मोड़ पर सर्व समाज सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसे प्रदेश सरकार के सड़क परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम कल्याण परिषद के चेयरमैन सुनील भराला, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी संबोधित करेंगे। सम्मेलन का सफल बनाने के लिए देवेंद्र त्यागी, संजय शर्मा, मुकेश प्रधान, सूरजभान मूंछ मंत्री ने क्षेत्र के माछरा, गोविंदपुरी, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, रहदरा, डेरियो, रछौती आदि में जनसंपर्क किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। इस दौरान नरेंद्र डेरियो, महेंद्र प्रजापति, सूरजभान रछौती, इरफान राधना, बत्ते प्रधान रछौती, अमित पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें