फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बाईक में टक्कर मारी, शुगर मिल कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बे में सर्विस रोड पर शुगर मिल से घर लौट रहे एक कर्मचारी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, लोगों ने उसे मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दौराला की दौलतराम कॉलोनी निवासी नितिन दौराला शुगर मिल में कर्मचारी है। वह सोमवार शाम शुगर मिल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। वह दौराला गन्ना समिति के सामने सर्विस रोड पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों ने घायल को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें