फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा अधिकार सम्मेलन की तैयारी बैठक में भिड़े युवा रालोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा अधिकार सम्मेलन की तैयारी बैठक में भिड़े युवा रालोदी
विज्ञापन

मेरठ। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने की तैयारियों में जुटे रालोद के युवा नेता आपसी गुटबाजी का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को मेरठ पहुंचे युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा के सामने ही युवा रालोद पदाधिकारी आपस में ही भिड़ गए। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। कई पदाधिकारियों ने तो वसीम राजा पर भी गुटबाजी को हवा देने के आरोप लगाए। हालांकि वसीम रजा के समझाने के बाद हंगामा शांत हो गया।
आगामी 12 फरवरी को रालोद सुप्रीम चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन है। इस अवसर पर युवा रालोद ने नई दिल्ली स्थित मांवलांकर हॉल में युवा अधिकार सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है। सम्मेलन में कांग्रेस, सपा, बसपा, सहित अन्य कई दलों के दिग्गज नेता भाग लेंगे। पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों के लिए मंगलवार को युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंचे थे। जैसे ही बैठक शुरू हुई पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करना शुरू कर दिया। कुछ नेताओं ने युवा जिलाध्यक्ष सोनू गुर्जर और पश्चिमी यूपी महासचिव संजय चौधरी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पदाधिकारियों ने वसीम रजा पर भी गुटबाजी को हवा देने का आरोप लगाया तो मामला गरमा गया। इसके बाद वसीम रजा ने भड़के नेताओं को अलग ले जाकर बात कर मामला शांत कराया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जिटौली, महासचिव अनिल चौधरी, वरुण करनावल, कमलजीत गुर्जर, विक्रांत चौधरी, जितेंद्र, मेहरपाल, अर्जुन ढिंढाला, रघुवंश राणा, मोहित, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 साल हो चुनाव लड़ने की उम्र
युवा रालोद के अध्यक्ष वसीम रजा ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि जब 18 साल के युवाओं को वोट डालने का अधिकार मिल जाता है तो चुनाव लड़ने की उम्र 25 साल क्यों तय की गई है। दिल्ली में आगामी 12 फरवरी को युवा अधिकार सम्मेलन होना है। इसमें चुनाव लड़ने की उम्र कम से कम 21 साल करने की मांग उठाई जाएगी। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के अलावा कांग्रेस नेता अहमद पटेल, बसपा से सतीश चंद मिश्रा, सपा से धर्मेंद्र यादव समेत अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।


खास बातें:
- 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में होना है युवा शक्ति सम्मेलन
- तैयारी बैठक के लिए मेरठ आए थे युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- युवा रालोद पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाए पार्टी में गुटबाजी कराने के आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें