शिक्षा मित्र कराएंगे परीक्षा
मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए जूनियर स्तर के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की ड्यूटी लगानी पड़ी है। बेसिक शिक्षा के शिक्षक हड़ताल पर चले गए हैं। परीक्षा के लिए 1008 बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।अब इनकी जगह 500 जूनियर स्तर के शिक्षक, 411 शिक्षा मित्र और 135 अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कि कुल 1046 हो गए हैं। अब सभी शिक्षकों को लगाकर 4492 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है। इनमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 218, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 2512 और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 716 हैं।
रिजर्व में भी रखे गए हैं शिक्षक
रिजर्व में भी शिक्षक रखे गए हैं। इनमें बीटीसी कॉलेजों के शिक्षक और प्रशिक्षु 500 और बेसिक शिक्षा से मान्यता प्राप्त जूनियर विद्यालयों के शिक्षक 200 शामिल हैं।