फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से टीकरी में पशु अस्पताल खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी पशु चिकित्सालय खोलने और दोघट से टीकरी होते हुए मुजफ्फरनगर के बिराल गांव तक सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला से मिले। कस्बावासियों ने बताया कि टीकरी कस्बे के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं पशु पालन है। कस्बे में पशुओं की संख्या 20 हजार के लगभग है और सैकड़ों आवारा पशु भी कस्बे में विचरण करते हैं। कस्बे मेें कोई पशु चिकित्सालय नहीं है, इस कारण पशुओं के बीमार होने पर पशु पालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण प्रति वर्ष 500 से 1000 पशुओं की काल मौत हो जाती है।
विज्ञापन

विधायक ने कस्बे में पशु अस्पताल खुलवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आनंद प्रकाश, शिव कुमार राठी, नीटू गर्ग, सनी राठी, विपिन राठी, सतेंद्र राठी, राहुल राठी, रमेश राठी, अमरजीत राठी, सुखवीर, सोनू राठी, हरिओम, कौशल कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें