चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकाली। ग्रामीणों को सफाई का संदेश दिया। स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। स्वच्छता ग्राही दानिश, सत्यव्रत, मास्टर रामनाथ, लोकेश, अंजलि, सीमा, दीपा, रानी, रेखा मौजूद रहे।