फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटर ऑफ कंफर्ट के सहारे एक कदम आगे बढ़ी पसवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लेटर ऑफ कंफर्ट के सहारे एक कदम आगे बढ़ी पसवाड़ा
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश में औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद प्रदेश में निवेश की 10 बड़ी इकाइयों को शासन ने लेटर ऑफ कंफर्ट दिया है। मेरठ से 400 करोड़ के निवेश वाली पसवाड़ा पेपर मिल को भी ये लेटर मिला है। सहमति पत्र के जरिए मिल विस्तार का नया कदम बढ़ाएगी। जिसमें मिल की उत्पादन क्षमता का विस्तार होगा।
मेरठ की पसवाड़ा पेपर मिल मल्टी लेयर क्राफ्ट पेपर बनाती है। मिल ने 400 करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू इंवेस्टर्स समिट में पेश किया। जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। 400 करोड़ रुपये से मिल का विस्तारीकरण होगा। इसमें 10 मेगावाट कै प्टिव पावर प्लांट की स्थापना भी होगी। जिसमें मिल में खपत होने वाली बिजली बनाई जाएगी। साथ ही नई मशीनें लगाकर मिल की क्षमता वृद्धि होगी। विस्तारीकरण के बाद पसवाड़ा पेपर मिल की उत्पादन क्षमता 125000 मीट्रिक टन सालाना से बढ़कर 265000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो जाएगी। इससे 100 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा। मिल संचालक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि मिल के विस्तारीकरण का काम शुरू हो गया है। मिल के पास अपनी जमीन उपलब्ध है, जहां हम नया प्लांट लगाएंगे। यह प्लांट अत्याधुनिक होगा। इसमें कचरे से फाइन कागज बनाया जाएगा। जिसे चाइना सहित अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल को ये मिलेंगी सुविधाएं
लेटर ऑफ कंफर्ट मिलने के बाद इकाइयों को प्रोत्साहन व विशेष सुविधाएं नीति के तहत मंजूर की गई हैं। कपंनियों को नीति के अनुसार जमा किए गए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति, स्टांप ड्यूटी में छूट, ईपीएफ की प्रतिपूर्ति, पूंजीगत ब्याज उपादान, अवस्थापना ब्याज उपादान की प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नए प्रोजेक्ट के लिए बिजली कंपनियों से बिजली खरीदने पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी छूट मिलेगी। मेरठ के अलावा, अमेठी, गोरखपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, इलाहाबाद, फ र्रुखाबाद, रायबरेली एवं बुलंदशहर की इकाइयां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें