फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ चले जनजागरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे से रहो दूर, जीवन सुख पाओ भरपूर
मेरठ। समाज से नशे को दूर करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। थानों में पुलिसकर्मियों को भी जनपद को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाई गई।
नशा मुक्ति दिवस पर थानों में जनपद को नशा मुक्त कराने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक देहात राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में ब्रह्मपुरी थाने में इंस्पेक्टर सतीश राय, देहली गेट थाने में एसओ विजय गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। वहीं दूसरी ओर सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह व इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने पुलिसकर्मियों को नशे के खिलाफ जागरुक किया। पुलिसकर्मियों ने शपथ ग्रहण करते हुए यह संकल्प लिया कि वह समाज के लोगों को नशा न करने के लिए जागरुक करेंगे।
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
मेरठ। विश्व नशा मुक्ति दिवस पर 70 यूपी वाहिनी एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। शुभारंभ 70 यूपी वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल अनुज चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कैडेट्स को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। नशे से रहो दूर, जीवन सुख पाओ भरपूर जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली में डीएवी, एसडी, एएनएस, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के 207 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। केप्टन पीएम तिवारी, कै. मानिक चंद जैन, एनसीसी अधिकारी सुबोध कुमार, अभिषेक कुमार, पप्पे कुमार, सूबेदार हंसराज, नायब बीएचएम गुरदयाल सिंह, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार पद्म, सुभाष शर्मा, नायक पलाश-डे आदि मौजूद रहे।


नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
मेरठ। रजपुरा ब्लॉक के गांव पचगांव पट्टी में मद्यनिषेद्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि तंबाकू एवं अन्य नशों के खिलाफ जनता को स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इसके लिए गांव में कठपुतली शो का भी आयोजन किया गया। सुशील चौहान ग्राम प्रधान ने बताया कि नशे से परिवार टूट जाते हैं और कई दुष्परिणाम निकलते हैं। रामअवतार यादव, सरबजीत सिंह कपूर, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं शारदा फाउडेंशन के तत्वावधान में भी नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता वीर सिंह महाशय व संचालन ग्राम प्रधान सुशील चौहान ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी रहे। हरवीर पाल, पंकज भारद्वाज, अनूप, कुलदीप तोमर, रामभूल, जगदीश, शिवकुमार चौहान, सरबजीत कपूर, रामावतार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नशा विरोधी दिवस मनाया
मेरठ। मेडिकल अस्पताल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया गया। मेडिकल कालेज के ओपीडी विभाग के सामने जिला स्तरीय एनसीडी सेल द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सुबह 10 बजे प्राचार्य और एसआईसी मेडिकल कालेज द्वारा किया गया। इसके बाद नशा उन्मूलन पर एक सेमिनार का आयोजन न्यू फार्मेसी लेक्चर थियेटर, मेडिकल कॉलेज में किया गया। जिसमें नशा उन्मूलन पर एनसीडी सेल के डॉ. सुरेश चंद्रा और मोहित भारद्वाज, डॉ. कमलेंद्र और विभा नागर द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।


खास बातें:
- अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर सामाजिक संगठनों ने रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक
- थानों में दिलाई गई नशे को समाज से दूर करने की शपथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें