सरकारी योजनाओं को जानेंगे सराफा कारोबारी
मेरठ। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से छह जुलाई को सराफा कारोबारियों को तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यशाला होगी। आयोजकों ने मंगलवार को आबूलेन स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर बताया कि इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन ने अपना विस्तार किया है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग रस्तोगी हैं। मेरठ में अध्यक्ष कमल कपूर, सचिव दिनेश भारद्वाज को चुना गया है। पदाधिकारी बोर्ड में लोकेश अग्रवाल डायरेक्टर, अनिल जैन उपाध्यक्ष, अशोक एरन उपाध्यक्ष, अजय गोस्वामी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, राजकुमार भारद्वाज भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राकेश बंसल, सिद्धांत मित्तल, विशाल यादव, दीपक वर्मा संयुक्त सचिव हैं। आशीष कौशिक, गौरव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रोहित जैन, सुधीर रस्तोगी, सुभाष रस्तोगी, सुभाष कपूर, तरुण गुप्त, विमल कपूर, विपुल अग्रवाल, विजय आनंद, महेश चंद भी शामिल हैं।