फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी में एडमिशन को सीबीएसई के रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कॉलेजों के यूजी कोर्सों में सीबीएसई के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर बाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए भी विकल्प खोल दिया गया। 15 जून तक स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सीसीएसयू से संबद्ध नौ जिलों मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में 66 एडेड-राजकीय कॉलेज हैं। इनमें एडमिशन के लिए 21 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार से सीबीएसई के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए है। एडेड और राजकीय कॉलेजों में यूजी कोर्सों में 37 हजार के करीब सीटें हैं। इनमें से पचास फीसदी पर यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स का कोटा है। 50 फीसदी में आईसीएसई और सीबीएसई के स्टूडेंट्स हैं। बीए, बीएससी और बीकॉम में 15 जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। प्रोफेशनल कोर्सों के लिए 25 जून तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद इस साल दो मेन मेरिट ही जारी की जाएंगी। ऐसे में अगर किसी ने पहली मेरिट में नंबर आने के बाद एडमिशन नहीं लिया तो उसको दूसरी मेरिट में जगह नहीं मिलेगी। इसके बाद बस कॉलेजों में दो ओपन मेरिट बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

76 हजार हो चुके है रजिस्ट्रेशन
शुक्रवार रात तक मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के 76 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इन जिलों में सीबीएसई के 40 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। ऐसे में शनिवार से रजिस्ट्रेशन में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, अभी तक यूपी बोर्ड के जो रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उनकी संख्या बहुत कम है।


खास बातें:
सीसीएसयू के कॉलेजों में 21 मई से चल रही है प्रक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें